होम / MP Election 2023: दिग्विजय का सिंधिया पर हमला, बोले- राजा महाराजा भी बिकते हैं 

MP Election 2023: दिग्विजय का सिंधिया पर हमला, बोले- राजा महाराजा भी बिकते हैं 

• LAST UPDATED : November 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: एमपी में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहै है। ऐसे में नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए 2018 में कमलनाथ की सरकार गिराने वाले मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा और कहा, ‘राजा महाराजा भी बिकते हैं’।

BJP नेताओं पर किया वार 

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ साथ जुबानी हमले भी कर रहे हैं। श्योपुर में कांग्रेस उम्मीदवार बाबू जंडेल के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव पर भी हमला किया। चुनावी हमले के बीच दिग्विजय ने बाबा रामदेव को ठग बताया।

वफादार विधायकों ने अपना जमीर नही बेचा

साथ ही बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 2018 में उनकी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त किए जाने पर कहा कि राजा-महाराजा भी बिक गए, पर कांग्रेस के कुछ वफादार विधायकों ने अपना जमीर नही बेचा है। दिग्विजय ने पीएम मोदी और CM शिवराज को सपनों का सौदागर बताते हुए कहा है कि भाजपा में हर चीज की कीमत है।

Also Read: MP Election 2023: आज सतना में PM मोदी की रैली, प्रत्याशियों…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox