होम / Holiday List of MP: MP: स्कूलों में त्योहारों की छुट्टियां घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे

Holiday List of MP: MP: स्कूलों में त्योहारों की छुट्टियां घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Holiday List of MP: मध्य प्रदेश के स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां घोषित हो गई है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेंगी। इसके बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को हैं और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ केन्द्र बनाए जाने हैं। इस वजह से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही होगी। 20 नवंबर से स्कूलों में पढ़ाई शुरू की जाएगी।

20 नवंबर से स्कूल संचालित

बता दें कि 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव शुक्रवार के दिन है। अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे टीचर मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। फिर अगले दिन 19 नवंबर को रविवार पड़ेगा। इस वजह से 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। वहीं, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में तो वार्षिक परीक्षाएं फरवरी के अंत में होंगी। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है।

मतदान केंद्र बनाने की तैयारी

भोपाल के स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में दिवाली की छुट्टी के साथ ही मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद की प्राचार्य डा. उषा खरे ने कहा कि स्कूल में 20 नवंबर से ही कक्षाएं चलेंगी, क्योंकि दीपावली की छुट्टी के बाद विधानसभा का चुनाव होने वाला है।

Also Read: MP Election 2023: PM मोदी बोले-जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox