होम / Dhanteras 2023: धनतेरस का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, मंत्र और खरीदारी समय

Dhanteras 2023: धनतेरस का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त, मंत्र और खरीदारी समय

• LAST UPDATED : November 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: आज धनतेरस का त्योहार 10 अक्टूबर शुक्रवार को है। आज शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र और प्रीति योग में धनतेरस का त्योहार है। आज के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा होने से ही धन, संपत्ति, वैभव आदि में वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना और पीतल की वस्तुएं खरीदने का महत्व होता है।

सोने का मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। और उनको सुनहरा और पीला रंग अतिप्रिय है। इस वजह से धनतेरस पर सोना और पीतल की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। आपको बताते है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त, और खरीदारी का सही समय….

3 शुभ संयोग

आज धनतेरस पर 3 शुभ संयोग बने हुए हैं। आज मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। धनतेरस पर मां लक्ष्मी पूजा के अलावा आज शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इसलिए मां लक्ष्मी, कुबेर की पूजा के अलावा भगवान शिव की भी पूजा होगी।

धनतेरस 203 शुभ मुहूर्त

कार्तिक त्रयोदशी तिथि का शुभारंभ: आज, दोपहर 12:35 बजे से
त्रयोदशी तिथि का समापन: कल, दोपहर 01:57 बजे तक
हस्त नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर रात 12:08 बजे तक
प्रीति योग: शाम 05:06 बजे से कल 04:59 बजे तक

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त: आज, शाम 05:47 बजे से लेकर शाम 07:47 बजे तक
सोना खरीदने का सही समय: दोपहर 12:35 बजे से कल सुबह 06:40 बजे तक

Also Read: Diwali 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

Dhanteras 2023: धरतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता हैं बेहद शुभ, जानें क्या- क्या लेकर आएं

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT