होम / MP Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को मिली धमकी, BJP नेता के भाई पर आरोप

MP Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को मिली धमकी, BJP नेता के भाई पर आरोप

• LAST UPDATED : November 14, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। बरगी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के दौरान कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सौरभ नाटी शर्मा ने बरगी से BJP उम्मीदवार नीरज सिंह के फोन से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेस सोमवार को पहुंचे और केस दर्ज करवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इसकी लिखित शिकायत भी दी है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

धमकी देने वाले का नाम गोलू सिंह

बता दें कि सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि बीती रात करीब 3.38 बजे बरगी विधानसभा से BJP प्रत्याशी नीरज सिंह का उनके पास फोन आता है। जिसमें नीरज सिंह के भाई अनुराग सिंह ने उनसे बात की और क्षेत्र में चुनाव प्रचार नहीं करने की धमकी दी गई है। इसके बाद किसी दूसरे फोन नंबर से फोन आता है तो पूछे जाने पर धमकी देने वाले ने अपना नाम गोलू सिंह बताया है। और  उसने जान से मारने की धमकी दी है। इस पूरे मामले की जानकारी सौरभ शर्मा ने कांग्रेस को दी।

चुनाव आयोग को की गई शिकायत

वहीं, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संमत्ति सैनी सहित बरगी विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार संजय यादव की लीगल सेल के लोगों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की शिकायत की। इस पूरे मामले में चुनाव आयोग को भी लिखित रूप से शिकायत दी गई है। कांग्रेस पार्टी की मांग है गोलू सिंह जैसे आपराधिक व्यक्ति जिस पर 18 क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इसे फौरन पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंːMP Election 2023: PM मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- झूठे…

MP Election 2023: राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- तोमर…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox