होम / MP Weather Today: MP में आ गई ठंड, निकाल लीजिए कंबल-रजाई; इस दिन से और गिरेगा पारा

MP Weather Today: MP में आ गई ठंड, निकाल लीजिए कंबल-रजाई; इस दिन से और गिरेगा पारा

• LAST UPDATED : November 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Today:मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। कल बीती रात मध्य प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। कई जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहा है। पचमढ़ी में रात का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय बादल भी छाए रहे है। जिसके कारण तापमान सामान्य रहा।

कई जिलों में गिरा पारा

बता दें कि प्रदेश के कुछ शहरों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो दतिया में 12.3, ग्वालियर 12.4, भोपाल 15, जबलपुर में 14.2, इंदौर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में इसी तरह की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। साथ ही अधिकांश तापमान जहां स्थिर रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में एमपी में लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा….

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सर्कल के अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी एमपी के ऊपर एक चक्रवात है। जिसके कारण ग्वालियर संभाग में नमी और हल्की बारिश की संभावना हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम एक सा बना रहेगा रहेगा और उत्तर की तरफ से ठंडी हवा आने के बाद ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Also Read: MP Weather: MP में सर्दी की आहट, कई जिलों के तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा मौसम 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox