होम / Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए BJP ने बनाए पर्यवेक्षक, कब होगा CM के नाम का एलान?

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए BJP ने बनाए पर्यवेक्षक, कब होगा CM के नाम का एलान?

• LAST UPDATED : December 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Assembly Election 2023: भाजपा ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए अपने पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया है। जिसमें  मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लाकड़ा और राजस्थान के लिए BJP ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को नामों को शामिल किया है, वहीं छत्तीसगढ़ की बार करें तो अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल औऱ दुष्यंत कुमान गौतम को पर्यवेतक्षक के पद के लिए नियुक्त किया है।

बीजेपी ने शुक्रवार यानी आज मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए क्रमशः वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जो विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसका सीएम बनना तय है।

पार्टी के मुताबिक, राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी नेता सरोज पांडे और विनोद तावड़े को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान भेजा जा रहा है।

इसी तरह, खट्टर के अलावा पार्टी नेता के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर एमपी भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के लिए मुंडा के अलावा एक अन्य केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी नेता दुशवंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जा रहा है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox