होम / कोहली के चिकन टिक्के को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें वेज है या नॉनवेज?

कोहली के चिकन टिक्के को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, जानें वेज है या नॉनवेज?

• LAST UPDATED : December 13, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Virat Kohli: विश्व के सबसे बड़े क्रिकेटरो में से एक विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें, विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले क्रिकेटर हैं और जैसे ही वो सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते हैं वो ट्रेंड होने लगता है। मालूम हो, विराट ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसे देख कर ऐसा लग रहा है की वो चिकन टिक्का खा रहे हैं। विराट के इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है क्योंकि विराट ने खुद 2021 में एक पोस्ट में खुद को वीगन बताया था।

कोहली के चिकन टिक्के की यह है सच्चाई

जानकारी हो, विराट कोहली ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है उसमें ऐसा लग रहा है कि वो चिकन टिक्का खा रहे हैं। हालाँकि, आपको बता दें इसकी सच्चाई कुछ और है। दरअसल, विराट कोहली जो चिकन खा रहे हैं वह चिकन नहीं हैं वो मॉक चिकन टिक्का है जो चिकन नहीं होता लेकिन इसका स्वाद चिकन की तरह होता है।

ऐसे बनता है मॉक चिकन टिक्का

बता दें, मॉक चिकन टिक्का को बनाने के लिए सोया प्रोटीन, गेहूं ग्लूटेन, बनावट वाली वनस्पति प्रोटीन और मटर प्रोटीन जैसी चीजों का उपयोग किया जाता है।

ALSO READ : CM Mohan Yadav: CM मोहन यादव को चुनाव प्रचार के समय आया गुस्सा, तो भरे मंच से कांग्रेस को दी धमकी, जानें पूरा किस्सा?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT