होम / MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जिलों में पारा गिरा, जानें मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जिलों में पारा गिरा, जानें मौसम का हाल

• LAST UPDATED : January 25, 2024

India News (इंडिया न्यूज),MP Weather: मध्य प्रदेश में रिकॅार्ड तोड़ ठंंड पड रही है। सर्दी से लोगों का जीना बेहाल है। जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में शीत लहर का कहर जारी है। हवाएं का रूख दक्षिण की ओर है। उसकी रफ्तार भी सामान्य से ज्यादा है, जिससे शीतलहर का असर भी तेज हो गया है।

मौसम रहेगा शुष्क 

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, एसएस तोमर ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही रहेगा अभी बदलाव की संभावना नही है। आने वाले मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के बादल से मध्यम बादल छाये रहने के आसार है। हवा की रूख शुरूआत में उत्तर पूर्व से एवं बाद के दिनों में लगातार पहले से रहने के आसार है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

हवा की गति 09 से 10 किलो मीटर प्रति घण्टा चलने का आशंका है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा पूर्व से होने के कारण पाला पड़ने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox