होम / Bhopal Viral: भोपाल में निकाह का अनोखा मामला! 103 के बुजुर्ग ने 49 की महिला को बनाया हमसफर

Bhopal Viral: भोपाल में निकाह का अनोखा मामला! 103 के बुजुर्ग ने 49 की महिला को बनाया हमसफर

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Bhopal Viral: राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। इन दिनों एक अनोखा निकाह खूब चर्चा का विषय बना है, ये निकाह साल 2023 में हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये निकाह इस वजह से अनोखा है। क्योंकि दुल्हे की उम्र का आप अंदाजा भी नही लगा सकते है। जी हां 103 साल की उम्र में निकाह किया है। ये उनकी तीसरी शादी है।

वायरल में यह देखा गया कि 

ये अजीबो गरीब मामला राजधानी भोपाल का है। जहां 103 साल के ब बुजुर्ग ने 49 साल की महिला को इस उम्र में हमसफर बनाया है। 103 के हबीब नजर दूल्हा बने तो उन्हें देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया है। हर ओर उनकी शादी के चर्चे थे, जिसका वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीड़ियो में हबीब नज़र एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापिस अपने घर लौट रहे हैं। हबीब को लोग बधाईयां दे रहे हैं और हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं।

हबीब का तीसरा निकाह 

इतवारा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नज़र का पहला निकाह नासिक में हुआ था और दूसरा निकाह लखनऊ में हुा। कुछ समय पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद हबीब नज़र को अकेलापन सताने लगा और उन्होंने निकाह करने का फैसला किया। फ़िरोज़ जहां के रूप में उन्हें नई हमसफ़र मिली, जो खुद भी अपने पति की मौत के बाद अकेली थई। फिरोज ने बताया कि वह निकाह के लिए इसलिए मान गई क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox