होम / Alcohol Sale: भारत के इस राज्य के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं शराब, पंजाब-गोवा नहीं ये राज्य है आगे

Alcohol Sale: भारत के इस राज्य के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं शराब, पंजाब-गोवा नहीं ये राज्य है आगे

• LAST UPDATED : January 30, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Alcohol Sale: भारत के अर्थव्यवस्था की बात करे तो शराब की उसमे मुख्य भूमिका है। भारत में शराब खपत लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके अभी भी कई राज्यों में शराब पर पाबन्दी है। जिसमे बिहार और गुजरात शामिल है। एक आकड़े के मुताबिक सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा शराब अन्य राज्यों में बेचा जाता है। यहाँ तक की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने एक साल पहले “एक पे एक फ्री” का शर्त भी रखा था।

कौन पीता है सबसे ज्यादा शराब

आपको बता दे, भारत में शराब खपत लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़े आपको चौंका देंगे। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सबसे गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा और सबसे अमीर व्यक्ति सबसे कम शराब पीता है। सबसे ज्यादा 26.6% सबसे गरीब पुरुष शरीब पीते हैं। इसके बाद 21.2% कम गरीब, 19.3% मिडिल क्लास, 15.9% अपर मिडल क्लास और 12.8% अमीर पुरुष शराब पीते हैं।

इन राज्यों में बिकती है सबसे ज्यादा शराब

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के एक आकड़े के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 52.6% लोग शराब पीते हैं। वहीं सबसे कम राजस्थान में 11% लोग शराब पीते हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox