होम / MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में बादल छाए हुए है। शीतलहर के चलते ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश में कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे। प्रदेश के कई जिलों मे बारिश थमने का नाम नही ले रही है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में शीतलहर का प्रकोप 

प्रदेश के कई इलाके नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना में ओले और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही गुना, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, चित्रकूट, सीधी में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। उमरिया, बांधवगढ़, शहडोल, सिंगरौली, सिवनी और मंडला के उत्तरी भाग में मौसम बिगड़ सकता है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग में मौसम में ज्यादा बदलाव नही होगा। इन जिलों में शीतलहर कहर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 

मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश ने बताया कि गुजरात की तरफ से आए चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आने वाले 24 से 48 घंटों में मौसम में बदलाव होने का अनुमान हैै। कई जिलों में 3 से 4 दिनों तक बारिश होने की आशंका है। जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी है।

सिंगरौली, ओरछा, जबलपुर, बालाघाट, शहडोल समेत कई जगहों पर ओले पड़ रहे है। 24 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है। भोपाल में धूप निकल रही है। प्रदेश में बीते दिन मौसम साफ रहा है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox