होम / IPS-IAS Transfer In MP: मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल, 15 IAS-IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

IPS-IAS Transfer In MP: मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल, 15 IAS-IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

• LAST UPDATED : February 20, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),IPS-IAS Transfer In MP: मध्य प्रदेश में एक बड़ा फेरबदल किया गयाहै। कल देर रात को प्रदेश के IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गृह विभाग ने लिस्ट जारी की है। छिंदवाडा जिले में SP का ट्रांसफर किया गया है। श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को सीएम का अपर सचिव बनाया गया है।

4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर 

श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को सीएम का अपर सचिव बना दिया गया है। श्योपुर कलेक्टर का चार्ज अभई फिलहाल ADM डॉ. एके रोहतगी को सौंपा गया है। IAS संजय कुमार के अलावा IAS लोकेश कुमार जाटव, स्वतंत्र कुमार सिंह, अनुराग चौधरी और राजीव रंजन मीना का ट्रांसफर हो गया है।

11 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर (IPS-IAS Transfer In MP)

बता दें कि कल देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए, जिसमें सबसे प्रमुख कमलनाथ सिंह का गृह जिला छिंदवाडा है। छिंदवाड़ा में एसपी का ट्रांसफर किया गया है। IPS आर के हिंगणकर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया है। 2006 बैच के आईपीएस अंशुमन सिंह को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया है। 2003 बैच के एम एस सिकरवार रीवा जोन के आईजी बनाया है। झाबुआ एसपी अगम जैन का तबादला कर दिया गयाहै, उनकी जगह पदम विलोचन शुक्ला को पी बनाया गया है। निश्चल झारिया बैतूल के SP बने है। 2017 बैच के अंकित जायसवाल को नीमच का SP बनाया गया है। 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox