होम / Lok Sabha Election 2024: BJP के निशान पर पहली बार सिंधिया लड़ेंगे चुनाव, जानें गुना सीट का इतिहास

Lok Sabha Election 2024: BJP के निशान पर पहली बार सिंधिया लड़ेंगे चुनाव, जानें गुना सीट का इतिहास

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की तरफ से 195 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। प्रदेश में 29 मेें से 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने गुना सीट से सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

सिंधिया 2019 में हारे थे चुनाव 

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 2024 में पहली बार भाजपा के निशाान पर चुनाव लड़ने जा रहे है। 2019 में सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। गुना सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह यादव से चुनाव हार गए थे तब सिंधिया को 4,86,105 वोट मिले थे। सिंधिया करीब 1.25 लाख वोटों से चुनाव हारे थे। बता दें कि गुना सीट 1957 से सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है।

भाजपा ने 5 बार जीत की हासिल 

इस सीट के इतिहास की बात की जाए तो अब तक गुना सीट से कांग्रेस को 9 बार जीत हासिल हुई है। भाजपा को 5 बार जीत हासिल हुई। यहां एक बार जनसंघ और एक बार स्वतंत्र पार्टी जीती। यहां 1952 से 2019 तक 16 बार लोकसभा चुनाव हुए है। सबसे खास बात है कि यहां 14 बार महल’ के ही उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। गुना के जातिगत समीकरण की बात की जाए तो यहां अनुसूचित जनजाति की आबादी 2 लाख 30 हजार से अधिक है। साथ ही अनुसूचित जाति की आबादी है, जो एक लाख से ज्यादा है।

बता दें कि यहां ब्राह्नण 80 हजार, यादव 73 हजार, कुशवाहा 60 हजार, रघुवंशी 32 हजार, मुस्लिम 20 हजार और वैश्य जैन-20 हजार के करीब है। यहां वोटर्स की संख्या की बात करे तो यहां वोटर्स 11,78,423 है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox