India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather: मार्च का महीना खत्म होते-होते देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं, मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कुछ राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। आज भी कुछ राज्यों में लू का असर देखने को मिलेगा। कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू का असर दिखेगा। नई दिल्ली की बात करें तो 26 मार्च इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 26 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने लिस्ट जारी की है जहां 27 मार्च को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और रायलसीमा के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। 28 मार्च को ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला की बात करें तो अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े: Lok Sabha Election: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, MP के इन नेताओं को मिली जगह
हीटवेव वह समय है जब गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। लू की स्थिति आमतौर पर मार्च और जून के बीच होती है। ऐसा बहुत कम होता है कि जुलाई तक लू की स्थिति बनी रहे। आईएमडी के अनुसार, हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब मैदानी इलाकों में किसी भी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक होता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में जब अधिकतम तापमान कम से कम 30 डिग्री हो जाता है तो लू की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। तटीय क्षेत्रों में लू की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 37 डिग्री तक पहुंच जाता है। आपको बता दें, जब किसी इलाके में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा हो तो लू की घोषणा की जाती है।
ये भी पढ़े: http://Lok Sabha Election 2024: एमपी कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 2…