होम / MP News: ग्वालियर में बड़ा हादसा, घर में फटा गैस सिलेंडर कई लोग घायल

MP News: ग्वालियर में बड़ा हादसा, घर में फटा गैस सिलेंडर कई लोग घायल

• LAST UPDATED : March 30, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से आज एक बड़ी घटना सामने आई है। शहर के सिंधिया नगर क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची दमकल बचाव अभियान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, झांसी रोड थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में आज शनिवार को एक घर में सिलेंडर फट गया। दोपहर में खाना बनाने के समय ये हादसा हुआ आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही दमकल का अमला मौके पर पंहुचा। हादसे में परिवार के पांच लोग झुलस गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये है पूरा मामला

घटना के दौरान दंपती घर के बाहर गैस चूल्हे पर पानी की टिक्की तल रहे थे। तभी ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन से एक चिंगारी सिलेंडर पर आ गिरी। चिंगारी से आग भड़क गई। फिलहाल घायलों को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox