नवरात्रि में 9 दिन लगाएं ये 9 भोग

नवरात्रि के 9 दिन 9 देवियों को समर्पित किए जाते है। हर दिन अलग-अलग देवी की पूजा की जाती है। आइए जानते है कि 9 देवी को कौन सा भोग लगाएं।

पहले दिन मां शैलपुत्री को घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग लगाना चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत का भोग लगाएं। इससे अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक लाभ मिलेगा।

मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।

पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का प्रसाद चढ़ाए। करियर में सफलता मिलेगी।

मां कात्यायनी को शहद चढ़ाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है।

सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। रोगों से मुक्ति मिलेगी।

महागौरी को नारियल का भोग लगाएं।

मां सिद्धिदात्री को खीर या हलवे का भोग लगाएं।