एक ऐसा देश, जहां महिलाओं को दफनाया जाता है जिंदा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों में बलि देने की प्रथा बहुत पुरानी है। कुछ कामों में पशुओं की बलि देने की परंपरा है।

क्या आपको मालूम है कि वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि एक समय ऐसा भी था जब धार्मिक अनुष्ठानों में इंसानों की बलि दी जाती थी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, करीब 5,500 साल पहले दक्षिणी फ्रांस में महिलाओं को बांधकर जिंदा दफना दिया जाता था।

रिपोर्ट के अनुसार, नवपाषाण युग में महिलाओं को एक तरह के धार्मिक अनुष्ठान के बाद बांधकर जिंदा दफना दिया जाता था।

महिलाओं को अनाज रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गड्ढे में दफना दिया जाता था। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को बांधने की विधि को एनकैप्रेटमेंटो कहा जाता था।

इस विधि में गर्दन को खींचकर पैरों के बीच फंसा दिया जाता था। ऐसा करने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो जाती थी।