दुनिया की सबसे अय्याश महारानी, जिसके 22 प्रेमी थे

इतिहास में अगर राजवंश की बात होती है तो "कैथरिन द ग्रेट" का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जिन्होंने अपने पति से राजसत्ता छीनी थी।

रूस के इतिहास में कैथरिन के राज्य को स्वर्णिम युग कहा जाता था। इस दौरान संगीत-साहित्य और कई नए शहरों का बताया गया था।

कैथरिन की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी प्रेम कहानियां भी खूब चर्चे में रही।  67 साल की उम्र तक कैथरिन के 22 प्रेमी थे।

कैथरिन साल 1729 में प्रूसिया के राजघराने में पैदा हुईं। इनकी केवल एक शादी हई और वो भी रूसी सम्राट पीटर तृतीय के साथ हुई थी।

यह शादी नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए एक राजनीतिक कदम था। शादी के समय वो पीटर से बस एक साल छोटी थी।

शादी के कुछ दिनों बाद ही पीटर दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने लगे। जिसके बाद कैथरिन ने भी ये काम शुरू कर दिया और 1758 में स्टानिसलॉ पोनियाटोवस्की नाम के पॉलिश डिप्लोमैट के साथ पहला अफेयर किया।

कैथरिन इसके बाद नहीं रुकी और ग्रेगरी ओरलोव नाम के रूसी अधिकारी से भी उनका प्रेम प्रशंग चला। ओरलोव से कैथरिन के संबंध काफी दिन तक चले और दोनों ने साथ में मिलकर षड्यंत्रकारी योजनाएं बनाई।

1762 में दोनों ने मिलकर पीटर से सत्ता छीन ली। पीटर को गिरफ्तार कर उससे जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाए।

ऐसे वो महारानी बन गईं। इसके बाद उनको कोई भी चैलेंज नहीं दे सका। उसके एक हफ्ते बाद ही पीटर की मौत हो गई और नाम आया ग्रेगरी के भाई एलेक्सेई का।

ग्रेगरी के परिवार की वजह से कैथरिन की सत्ता हासिल हुई जिसके बाद उन्हें बड़ा पुरस्कार और सैंट पीटर्सबर्ग में संगमरमर का एक महल दिया गया।

ग्रेगरी पोटेमकिन नाम के अधिकारी ने कैथरिन की मदद की थी। यो ये उनका तीसरा प्यार बन गए। दोनों के संबंध इतना बढ़ गए की लोग इनको पति-पत्नी कहने लगे।

साल 1776 में कैथरिन ने पोटेमकिन को भी अपने 'बेडचैंबर' से बाहर कर दिया। इसके बाद उनके कई चर्चित संबंध रहे। कैथरिन की 60 साल की उम्र  में 22 वर्षीय प्लाटॉन जुबोव से भी संबंध रहे। इस दौरान कैथरिन ने जुबोव को खूब सम्पति और धन दिए।

साल 1796 में कैथरिन की मौत हो गई। उसके बाद उनके पीटर के साथ पैदा हुए एकमात्र पुत्र पॉल को गद्दी दी गई।

पॉल ने गद्दी पर बैठते ही जुबोव से सारी सुविधाएं छीन ली गई और उन्हें खाली कर दिया गया।