धोनी 2025 का IPL खेलेंगे या नहीं, माही के खास दोस्त का जवाब आ गया

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2024 में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी है।

कप्तानी छोड़ने के बाद से ही रिपोर्ट्स में ये बात पुख्ता दावे के साथ कही जा रही है कि एमएस धोनी इस सीजन IPL से संन्यास ले लेंगे।

धोनी ने खुद IPL 2023 में कहा था कि वह एक और सीजन खेलेंगे। तब उनके घुटने में चोट लग गई थी। IPL के बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी।

लेकिन अब इस मामले में धोनी के 2 सबसे अच्छे दोस्त सुरेश रैना और आरपी सिंह ने एक खुलासा किया है। दोनों ने कहा कि धोनी अगला सीजन भी खेलेंगे।

आरपी ने जियो सिनेमा पर कहा, 'ऐसा नहीं लगता कि यह आखिरी (सीजन) है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की है। आरपी तुरंत सवाल रैना की तरफ फेंक देते हैं।

रैना भी बिना झिझक सीधे कहते हैं, 'खेलेंगे।' इस पर आरपी कहते हैं, 'एक बोला है तो 2 खेलेंगे। अगर एक सीज़न कहा गया है तो दो खेले जाएंगे। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

पिछले साल सर्जरी के बावजूद धोनी अभी भी घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं। कुछ मैचों के बाद उन्हें मैदान पर लड़खड़ाते हुए देखा गया।