जब मौत के बाद लौटकर आया बॉलीवुड अभिनेता का बेटा

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के बड़े बेटे आयुष सुमन की 11 साल की उम्र में दिल की बीमारी से मौत हो गई।

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में शेखर ने कहा कि कैसे उनकी पत्नी अपने मरे हुए बेटे से दोबारा मिलीं। ये काफी चौंकाने वाला था।

शेखर ने कहा- वो बहुत अजीब हालात थे। हमें आश्चर्य हुआ कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन हर किसी के साथ होता है। केवल आप ही अपने जीवन की घटनाओं को महसूस करते हैं।

एक बार किसी ने कहा था कि वो जरूर आएगा आपको एक बार दर्शन देगा। किसी भी तरह हमने उस पर विश्वास कर लिया हमें यकीन था कि हम दोबारा मिलेंगे

शेखर की पत्नी अलका बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गयी थीं। मैं उस समय चुनाव लड़ रहा था। तभी फोन आया लेकिन उस दिन मैंने इसे उठा लिया।'

अलका बोली- तुम्हें पता है क्या हुआ? अक्सर आप कहते हैं- क्या हुआ, सब ठीक तो है? लेकिन मैंने कहा कि क्या तुम आयुष से मिली क्या

वो बोली- तुम्हें कैसे पता? वह आया और मुझसे आधे सेकेंड के लिए मिला। मैं कार में थी, आवाज आई कि कुछ पैसे मिलेंगे। मैंने दस रुपये दे दिये।

वो बोली- तुम्हें कैसे पता? वह आया और मुझसे आधे सेकेंड के लिए मिला। मैं कार में थी, आवाज आई कि कुछ पैसे मिलेंगे। मैंने दस रुपये दे दिये।

तभी आवाज आई- इससे मेरा क्या होगा? आयुष जब बीमार था तो यही बात कहता था, उस पर पाबंदियां थीं, खाना कम दिया जाता था।

अलका ने आयुष को वहां खड़ा देखा, वह बेहोश हो गई। जैसे ही वह बाकी पैसे निकालकर देने के लिए मुड़ी, वह गायब हो गया।

शेखर ने कहा- वो कार ग्राउंड में खड़ी थी। वहां से कोई छुप नहीं सकता था। कोई है जो हमेशा आपका ख्याल रखता है