यहां महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं

इस देश में महिलाओं को हाथ धोने के लिए भी पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। इनके रीति-रिवाज बिल्कुल अनोखे है।

आइए जानते है कि ऐसा कौन सा देश है।

अफ्रीका के उत्तरी नामीबिया के कुनेने प्रांत में रहने वाली हिम्बा जनजाति की बात कर रहे है।

यहां रहने वाली हिम्बा जनजाति की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है।

ऐसा इस वजह से है क्योंकि यहां पानी की भारी कमी है। और रेगिस्तान की कठोर जलवायु भी एक बड़ी समस्या है।

फिर भी इन महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं का दर्जा दिया गया है।

यहां की महिलाएं अपने जीवन में सिर्फ एक ही बार नहाती हैं, वो भी अपनी शादी के दिन।

महिलाएं नहाने की बजाय खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुएं से अपने शरीर को तरोताजा रखती हैं।

अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए वह एक खास लोशन लगाती हैं, जो जानवरों की चर्बी और हेमेटाइट की धूल से तैयार किया जाता है।

इस जड़ी बूटी की खुशबू के कारण कभी न नहाने के बाद भी उनके शरीर से अच्छी खुशबू आती है।