होम / MP Politics: “इंडिया गठबंधन को मिलेगी जनादेश की चाबी” – कमलनाथ का दावा, बीजेपी पर साधा निशाना

MP Politics: “इंडिया गठबंधन को मिलेगी जनादेश की चाबी” – कमलनाथ का दावा, बीजेपी पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : May 9, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़), MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे और आखिरी चरण से पहले, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि जनता इस बार ‘इंडिया गठबंधन’ को सत्ता की चाबी सौंपने वाली है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भाजपा शुरू से ही इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट हो चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।”

बीजेपी के नेतृत्व पर की टिप्पड़ी

पूर्व सीएम ने आगे लिखा, “भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, युवा, महिला, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी या अल्पसंख्यक किसी भी वर्ग के बारे में कोई नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं।”

मतदान संपन्न (MP Politics)

इससे पहले, मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब चौथे और आखिरी चरण के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच, कमलनाथ ने अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।

चुनाव से पहले दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले ही कमलनाथ ने ‘इंडिया गठबंधन’ की जीत का दावा किया है। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी मुद्दों से भटक गई है और किसी भी वर्ग के हितों को लेकर स्पष्ट नहीं है। इस प्रकार, चुनावी समर गरमाता जा रहा है और दोनों प्रमुख दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox