यहां 10 पेड़ लगाने पर मिल रही सरकारी नौकरी

धरती पर पेड़-पौधे मानव जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन जीना असंभव हो जाएगा।

धरती पर मौजूद पेड़-पौधों से ही हमें सांस लेने के लिए हवा मिलती है। पर्यावरण को बनाए रखने में पेड़-पौधे भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इसलिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। लेकिन दुर्भाग्य से दुनिया भर में पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

यह हमारे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। हालांकि, इसे बचाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पर्यावरण को बचाने के लिए एक खास ऑफर दिया जा रहा है।

इस देश का नाम फिलीपींस है, जहां सरकार ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा कानून लागू किया है।

इस कानून के अनुसार देश के प्रत्येक नागरिक को 10 पेड़ लगाना आवश्यक है। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए पौधे लगाना अनिवार्य कर दिया है।