15 साल की दुल्हन, 30 का दूल्हा,  मौलाना गिरफ्तार

MP में नाबालिग लड़कियों की शादी कराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

एक मौलाना नाबालिग लड़की की शादी एक 30 साल के युवक से करवा रहा था।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

इंदौर के खजराना में मौलाना महबूब रजा एक किशोरी का निकाह करवा रहा था।

किशोरी की उम्र सिर्फ 15 साल थी, जबकि युवक 30 साल का था।

मौलाना दोनों का निकाह करवाने की कोशिश कर रहा था।

आनन-फानन में खजराना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निकाह रुकवा दिया।

पुलिसकर्मियों ने मौलाना महबूब रजा पुत्र सुल्तान आलम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस यह पता लगा रही है कि लड़की के घर वालों की रजामंदी से यह निकाह हो रहा था या फिर यह कोई धर्मांतरण का मामला तो नहीं है।