कैसे दिखते हैं भूत? तस्वीर में दिखा भयंकर नजारा

लोगों का मानना है कि शीशे में भूत दिखाई देते हैं। जबकि विज्ञान कहता है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं होती।

भूतों के बारे में बताई जा रही कहानियों में कहा गया है कि आईने में भूत अपने असली रूप में नजर आते हैं।

लोग भूतों को शीशे से जोड़ते हैं क्योंकि रात के समय घर में मौजूद चीजों की आकृतियां शीशे में दिखाई देती हैं।

2010 में एक इटालियन मनोवैज्ञानिक जियोवानी कैपुटो ने एक शोध किया।

जिसमें उन्होंने लोगों से कम रोशनी वाले कमरे में जाकर 10 मिनट तक शीशा देखने को कहा।

जब सभी ने ऐसा किया, तो उनसे दर्पण में जो कुछ देखा, उसके बारे में विस्तार से लिखने को कहा गया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 66 फीसदी लोगों को शीशे में अपना चेहरा बिल्कुल अलग नजर आता है।

जबकि 40 प्रतिशत लोगों को शीशे में जानवर, अजीब आकृति और अपने मृत माता-पिता के चेहरे दिखे।