होम / Property Tax: इंदौर में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, 500 से अधिक कॉलोनियों को किया गया रेड जोन में शामिल

Property Tax: इंदौर में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, 500 से अधिक कॉलोनियों को किया गया रेड जोन में शामिल

• LAST UPDATED : May 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Property Tax: इंदौर नगर निगम ने शहर की 531 कॉलोनियों के रेड जोन बदलकर उनका प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा दिया है। इन कॉलोनियों में सुदामा नगर, सुखदेव नगर, आशीष नगर, एरोड्रम क्षेत्र, निपानिया क्षेत्र, लसुडि़या क्षेत्र, अन्नपूर्णा, उषा नगर, श्रमिक क्षेत्र आदि शामिल हैं। पहले ये इलाके रेड जोन 4 और 5 में थे, जहां प्रति वर्गफुट 16 से 18 रुपये का टैक्स लगता था। अब इन्हें रेड जोन 2 और 3 में शामिल किया गया है, जहां टैक्स दर 21 से 26 रुपये प्रति वर्गफुट है।

पहले लिया था ये फैसला (Property Tax)

इस फैसले को आठ महीने पहले बजट सत्र में ही प्रस्तावित किया गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव खत्म होने के बाद इसे लागू कर दिया गया है। निगम के इस कदम से शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

बायपास इलाकों की कॉलोनियां इससे सबसे अधिक प्रभावित

विशेष रूप से बायपास इलाकों की कॉलोनियां इससे सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। मायाखेड़ी, बिचौली मर्दाना और पिपलियाकुमार जैसे इलाके पहले ग्रामीण क्षेत्र माने जाते थे और उनका टैक्स कम था। लेकिन अब इन्हें अलग-अलग उच्च रेड जोन में शामिल कर लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी कर रही है विरोध

इस फैसले का विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया है कि मेयर ने बजट में नया टैक्स नहीं बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस वादाखिलाफी को अंजाम दिया गया।

आर्थिक बोझ

इस बढ़े हुए प्रॉपर्टी टैक्स से शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। विशेषकर मध्यम और निम्न वर्ग के लोग इससे अधिक प्रभावित होंगे। यह निगम का फैसला उनकी आर्थिक स्थिति पर असर डालेगा। इसको लेकर शहर में आक्रोश और असंतोष व्याप्त है।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox