होम / MP Cheetah: भारत में चीतों के नए घर की तैयारी, अफ्रीका ने रखी ये शर्त

MP Cheetah: भारत में चीतों के नए घर की तैयारी, अफ्रीका ने रखी ये शर्त

• LAST UPDATED : May 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Cheetah: भारत में 70 साल बाद चीतों को वापस लाने के बाद अब उनके लिए एक और घर तैयार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के गांधी सागर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन इससे पहले अफ्रीकी विशेषज्ञों की शर्त पर वहां मौजूद तेंदुओं को बाहर निकालना होगा।

तेंदुओं को हटाने की शर्त

दरअसल, गांधी सागर अभ्यारण को चीतों के लिए विकल्प के तौर पर चुना गया है। बारिश के बाद यहां अफ्रीका से चीतों की खेप को रखा जाएगा। हालांकि, इससे पहले अफ्रीकी विशेषज्ञों ने एक शर्त रखी है कि तेंदुओं को यहां से खदेड़ा जाए, क्योंकि तेंदुए चीतों में संक्रमण फैला सकते हैं।

जारी किया निर्देश (MP Cheetah)

इस शर्त के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को बाहर निकालने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वन अधिकारियों को तेंदुओं को खदेड़ने की हिदायत दी गई है। इसके लिए गांधी सागर अभ्यारण में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यहां चीतों के लिए 8 क्वारंटीन बाड़े बनाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा, चीतों का इलाज करने के लिए एक मेडिकल यूनिट भी तैनात की गई है।
सूत्रों के अनुसार, रावलीकुडी में
सूत्रों के अनुसार, रावलीकुडी में 28 किलोमीटर लंबा बाड़ा भी बनाया गया है, जो 64 वर्ग किलोमीटर में फैला है। हालांकि, चीतों के लिए शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या अभी कम है। इसलिए बारिश से पहले इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि चीतों को पर्याप्त भोजन मिल सके।
गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से भी चीते आए थे। अब गांधी सागर अभ्यारण भी चीतों का नया घर बनने जा रहा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox