होम / Flight Delay: भीषण गर्मी के कारण रोक दी फ्लाइट, इंजन में आई दिक्कत

Flight Delay: भीषण गर्मी के कारण रोक दी फ्लाइट, इंजन में आई दिक्कत

• LAST UPDATED : May 25, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Flight Delay: भीषण गर्मी से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को राजाभोज एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को बाहर के अत्यधिक तापमान की वजह से करीब एक घंटे की देरी हुई। इंजन का तापमान बढ़ने से उसकी परफॉर्मेंस रिस्ट्रिक्टेड हो गई थी।

इंजन का बढ़ा तापमान

हैदराबाद जाने वाली यह फ्लाइट सुबह 5:30 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन गर्मी के चलते इंजन का तापमान बढ़ गया और वह उड़ान नहीं भर पाया। इसकी जानकारी प्लेन में यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए दी गई।
अनाउंसमेंट में बताया कारण
अनाउंसमेंट में कहा गया, “बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है। इसके कारण इंजन की परफॉर्मेंस रिस्ट्रिक्टेड हुई है। असुविधा के लिए खेद है। जैसे ही लोड कम होगा, हम उड़ान भरेंगे। हालांकि, गर्मी को देखते हुए आपके लिए एसी की पर्याप्त व्यवस्था है, इसके साथ ही एक स्नैक्स बॉक्स की भी व्यवस्था की गई है।”
एक घंटे बाद भरी उड़ान
इसके बाद प्रबंधन ने इंजन के तापमान कम होने का इंतजार किया। करीब एक घंटे की देरी के बाद ही फ्लाइट उड़ान भर पाई। वर्तमान में मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। सुबह घरों से निकलना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना (Flight Delay)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और प्रबंधन को भी तैयारियां करने की जरूरत है। गर्मी के चलते हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि इंजन का तापमान अत्यधिक बढ़ने से उड़ानें देरी से चलेंगी।

Also read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox