ससुर की बहू पर थी गंदी नजर, फिर बेटे ने किया ये काम

ये मामला UP के इटावा जिले का है। जहां आरोपी की मां अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। 

घर पर पिता के साथ  26 वर्षीय अमित राठौर अकेला था। इस दौरान उसने पहले पिता के खाने में नींद की गोली मिला दी। 

जब पिता बेसुध हो गए तो उनकी बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर कई टुकड़े कर दिए। 

जब अगले दिन करीब 6 बजे पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर शक हुआ, जिसके बाद मृतक की पत्नी को इसकी जानकारी दी गई। 

सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक के बेटे अमित पर शक हुआ। 

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो बेटे ने हैरान करने वाली बात कही। उसने बताया कि उसका अपने पिता से हमेशा मनमुटाव बना रहता था। 

अमित ने पिता से आगरा में एक प्लाट को बेचने को कहा था। जिसको लेकर पिता ने मना कर दिया था। 

आरोपी ने आगे कहा कि उसके पिता हमेशा उसे गाली देते थे। साथ ही उसकी पत्नी को भी बुरी बाजार से देखते थे।