होम / Monsoon 2024: एमपी में कब दस्तक देगा मानसून, कितनी बारिश का है अनुमान, यहां जानें

Monsoon 2024: एमपी में कब दस्तक देगा मानसून, कितनी बारिश का है अनुमान, यहां जानें

• LAST UPDATED : June 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Monsoon in Madhya Pradesh: भीषण गर्मी से परेशान भारत (Heat Wave in India) के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब आने वाले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा। मानसून के पहुंचने के साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश होगी, जबकि कई जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। केरल पहुंचने के बाद मानसून अपने तय रास्ते से तेजी से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

Also Read: Mandla Crime News: सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

15 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से- छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी-बालाघाट से राज्य में मानसून पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। अगर मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो राज्य की राजधानी भोपाल में 20 जून तक, आर्थिक राजधानी इंदौर में 22 जून तक और महाकाल की नगरी उज्जैन में 24 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। वहीं ग्वालियर-चंबल में मानसून सबसे आखिर में दस्तक देगा। आपको बता दें कि पिछले साल यानी साल 2023 में 25 जून तक प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी थी।

सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद

इस सीजन में मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरसेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर यानी चार महीने में एमपी में 104 से 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी ज्यादा है। प्रदेश की औसत बारिश 949 मिमी है। वहीं, साल 2023 में प्रदेश में 100 फीसदी बारिश हुई थी। इस बार भी आंकड़ा इससे ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Also Read: Jabalpur Murder Case: जबलपुर मर्डर केस की अश्लील कहानी, पिता के लाश के बगल…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox