मै हिन्दुस्तानी हूँ... धर्म पर उठा सवाल, तो सलमान खान ने दिया ऐसा जवाब

बात ईद की हो या दिवाली की, गणोश चतुर्थी की हो या होली की, भाईजान के घर में हर त्योहार को मनाया जाता है।

सलमान का गणेश चतुर्थी मनाना कुछ लोगो को खटकता है, क्योकि वह एक मुसलमान हैं। इसकी वजह से वो काफी ट्रोल भी किए जाते हैं। 

सलमान ने एक मीडिया इंटरव्यू मे बताया कि उन्हें दोनो तरफ से धर्म को लेकर ट्रोल किया जाता है। सलमान ने कहा कि मुझे दोनो तरफ से पड़ती है। 

एक मीडिया शो में सलमान खान से उनके विवादित एड पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने गाय को च्विंगम खिलाया था। 

विवादित एड के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा गाय हमारी भी माता है। अगले सवाल में उनसे पूछा गया कि आपके घर गणेश चतुर्थी भी मनाई जाती है। 

इस सवाल पर सलमान ने जवाब दिया कि इसपर दूसरी तरफ के लोग आवाज उठाएंगे। मैं सभी धर्मों मे यकीन कराता हूँ। आपको दूसरे के धर्मों का भी सम्मान करना आना चाहिए।

सलमान ने जवाब को पूरा करते हुए कहा- मेरी मां हिंदू हैं वहीं बाप मुस्लमान है। हम पूरा परिवार हैं... हम हिन्दुस्तान हैं।