भारत में सबसे ज्यादा खुश रहते हैं इस राज्य के लोग

भारत में एक ऐसा राज्य है, जिसने हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है।

हैप्पीनेस इंडेक्स की गणना साक्षरता दर, सामाजिक मामलों, धार्मिक मान्यताओं और लैंगिक समानता के आधार पर की जाती है।

भारत के सभी राज्यों की तुलना में इस पैरामीटर पर मिजोरम आगे रहा। केरल के बाद मिजोरम दूसरा सबसे शिक्षित राज्य है।

इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर काफी शांति है और लोग एक-दूसरे के साथ प्यार से रहते हैं।

धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो वहां के लोगों में कोई मनमुटाव नहीं देखा गया।

मिजोरम में लैंगिक समानता देखी गई। लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।

उच्च साक्षरता दर के कारण मिजोरम के लोग अधिक जागरूक और खुश हैं।