होम / Smartphone Safety: सोने से पहले स्मार्टफोन चलाने से होती है कई बीमारियां, जानिए कैसे

Smartphone Safety: सोने से पहले स्मार्टफोन चलाने से होती है कई बीमारियां, जानिए कैसे

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), Smartphone Safety: आज कल के जीवन में स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रात में देर तक स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

रिसर्च में हुआ खुलासा

रिसर्च में 40 से 69 वर्ष की उम्र के लगभग 85,000 लोगों पर 9 साल तक नज़र रखी गई। परिणामों से पता चला कि रात में कृत्रिम प्रकाश के संपर्क में रहने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा 67% अधिक था।

वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

वैज्ञानिकों का मानना है कि स्मार्टफोन और टीवी से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के चक्र को प्रभावित करती है, जिससे शरीर का चयापचय (मेटाबॉलिज्म) गड़बड़ा जाता है। यहां तक कि पीली रोशनी वाले रीडिंग लैंप भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

सोने से पहले ये काम करना जरुरी

विशेषज्ञों का सुझाव है कि रात में स्क्रीन के सामने कम समय बिताएं और सोने से पहले के घंटों में कृत्रिम प्रकाश से बचें। हालांकि इस संबंध में और अधिक शोध की आवश्यकता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि स्वस्थ नींद पैटर्न बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

नियम से सोना चाहिए

अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, रात में फोन चलाने की आदत को बदलना और एक नियमित सोने का समय निर्धारित करना आवश्यक है। याद रखें, अच्छी नींद न केवल डायबिटीज, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव कर सकती है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox