इस मुस्लिम देश में अब भारतीयों को आसानी से मिलेगी नागरिकता! 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने विदेशी नागरिकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। 

 मोहम्‍मद बिन सलमान ने विदेशी नागरिकों को शर्तों के साथ सऊदी अरब का दरवाजे खोल दिए हैं। 

उन्होंने आदेश जारी किया जिसमे कहा कि विजन 2030 के तहत विदेशी लोगों को सऊदी अरब की नागरिकता दी जाएगी। 

साथ ही दुनिया के प्रतिभावान लोगों को सऊदी अरब बुलाया जाएगा। जिसमे वैज्ञानिक, डॉक्‍टर, शोधकर्ता और उद्यमी जैसे लोग शामिल होंगे। 

विजन 2030 में कुशल कामगार लोग आएंगे, साथ ही इससे आर्थिक, स्‍वास्‍थ्‍य, सांस्‍कृतिक, खेल और इनोवेशन के क्षेत्र में योग्‍य लोग भी शामिल रहेंगे। 

सऊदी अरब प्रिंस के इस फैसले से भारतीयों को बहुत फायदा होने वाला है। 

आज भी कई हजार भारतीय कामगार, इंजीनियर, डॉक्‍टर और वैज्ञानिक रहते है। 

सऊदी अरब प्रिंस के इस फैसले से भारतीय लोगों के साथ- साथ पाकिस्तानी लोगों को भी काफी फायदा होने वाला है।