इमरान खान को हो सकती है फांसी!

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान PTI पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 

इसपर आरोप लगाया गया है कि ये पार्टी देश विरोधी काम कर रही है। 

पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि इस पर बैन लगाने के लिए वो सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।  

उसके अलगे दिन ही उन्होंने संविधान के आर्टिकल 6 के तहत इमरान खान और पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

इसमें आरोप लगाया गया है कि PTI के नेता 9 मई के दंगों को भड़काने का काम किया था। 

इसके अलावा इमरान खान के खिलाफ साइफर केस, तोषाखाना केस, गैरकानूनी शादी जैसे कई मामलों में केस दर्ज कराया गया। 

बता दे, आर्टिकल 6 मुख्य तौर पर देशद्रोह के मामलों से जुड़ा हुआ है। आइए इससे जुड़े कानूनों के बारे में जानते है। 

आर्टिकल 6 (1) : अगर कोई व्यक्ति बल प्रयोग कर संविधान को नुकसान पहुंचाता है तो वो हाई ट्रीजन का दोषी होगा।

आर्टिकल 6 (2) : या फिर देश के खिलाफ किए गए किसी भी काम में शामिल होने पर देशद्रोह का मुकदमा लग सकता है। 

आर्टिकल 6 (3) : अगर कोई हाई ट्रीजन के दोषी पाया जाता है तो संसद उसको सजा सुनाने का काम करेगी।

बता दें, हाल ही में गैरकानूनी शादी के मामले में इमरान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा को बरी किया गया था। लेकिन फिर कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया।