होम / भारत में 3805 नए COVID मामले दर्ज 22 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 7 May 2022

भारत में 3805 नए COVID मामले दर्ज 22 लोगों ने गंवाई जान COVID-19 Update Today 7 May 2022

• LAST UPDATED : May 7, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

देश में COVID-19 मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में काफी उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह पिछले 24 घंटों में देशभर में COVID-19 के 3,805 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।

देश में इतने लोगों ने गंवाई जान

COVID-19 Update Today 7 May 2022

भारत में 3805 नए COVID मामले दर्ज 22 लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,024 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,168 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,00,94,982 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

कुल इतने एक्टिव केस

COVID-19 Update Today 7 May 2022

भारत में 3805 नए COVID मामले दर्ज 22 लोगों ने गंवाई जान

शुक्रवार को देश में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 3,275 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 20,303 एक्टिव केस हो गए हैं।

Read More : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी Domestic LPG Cylinder Price Hiked By Rs 50

Read More : इंदौर के आवासीय भवन में आग लगने से 7 की मौत 7 killed in Fire in Residential Building of Indore

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox