होम / Prabhat Jha Passed Away: BJP के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Prabhat Jha Passed Away: BJP के दिग्गज नेता प्रभात झा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Prabhat Jha Passed Away: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुवार सुबह दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रभात झा को दिल्ली इलाज के लिए लाया गया था

प्रभात झा को दिमागी बुखार के कारण न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो गई थीं। इसके चलते उन्हें पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

कई नेता मिलने आए

प्रभात झा की बिगड़ती सेहत की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता उनसे मिलने पहुंचे थे।

पत्रकारिता से शुरू किया था करियर

प्रभात झा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी और बाद में राजनीति में प्रवेश किया। वे मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद तक पहुंचे और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन पर राज्य के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भाजपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।
प्रभात झा के निधन से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT