गई एमएस धोनी की नौकरी! आया नया मालिक

एमएस धोनी की नौकरी खतरे में है। उनकी सालों पुरानी नौकरी जा सकती है। 

धोनी एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स के 28.42 फीसदी शेयर खरीदने का फैसला किया है। 

अगर ऐसा होता है तो इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक की 51 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।

इंडिया सीमेंट्स में 23 फीसदी हिस्सेदारी पहले ही खरीदी जा चुकी है। 

इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण होते ही आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट भी इसमें दखल दे सकती है। 

इंडिया सीमेंट्स कंपनी, जिसके धोनी वाइस प्रेसिडेंट हैं, दक्षिण भारत में अपने क्षेत्र की टॉप कंपनियों में से एक है। 

एन श्रीनिवासन की कंपनी का मुख्य कारोबार सीमेंट है, इसके अलावा यह शिपिंग कारोबार में भी पैर पसार रही है।