पाकिस्तानी लड़की से की शादी तो हो गया कांड! 

PC- Google

राजस्थान के हनुमानगढ़ के भादरा से एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक शख्स ने पाकिस्तानी लड़की से शादी कर ली। 

जिसके बाद पहली पत्नी फरीदा बानो (29) ने पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। 

आगे आरोप लगाया कि उसने मुझे और मेरे दो बच्चों को अकेले छोड़ दिया है। 

पहली पत्नी ने पाकिस्तानी युवती को लेकर कहा ये जासूस है और गैर-कानूनी तरीक से भारत आई है। 

दरअसल, मेहविश (33) जो पाकिस्तान के लाहौर से है उसने चूरू के पिथिसर के रहमान (35) से शनिवार को शादी कर ससुराल आई। 

45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर वो भारत आई है। फरीदा बानो ने बताया कि साल 2011 में रहमान से मेरी शादी हुई थी। 

दोनों की एक बेटी(8) और एक बेटा(4) है। शादी के कुछ साल बाद हो रहमान विदेश चला गया था। 

फिर रहमान ने पत्नी से बिजनेस के लिए मदद मांगी, तो उसने अपने गहने बेचकर पैसों दिए। 

रहमान के  पाकिस्तानी महिला से शादी का मामला एक साल पहले पता चला था। 

जब उसने इसका विरोध किया तो परिवार के लोगों ने उसे प्रताणित किया। अब वो न्यायालय से मदद की गुहार लगा रही है।