होम / Congress MLA Sabah Singh: कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं की पिटाई का आरोप, FIR दर्ज

Congress MLA Sabah Singh: कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं की पिटाई का आरोप, FIR दर्ज

• LAST UPDATED : July 31, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Congress MLA Sabah Singh:MP के ग्वालियर में कांग्रेस MLA साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ कुछ महिलाओं ने मार पीट के आरोप में FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि विधायक ने महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा। ये महिलाएं बिजली के खराब ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर विधायक से मिलने उनके घर आई थीं।

घटना को बताया राजनीतिक साजिश

ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। विधायक का दावा है कि ग्रामीणों ने उनके घर के बाहर नारेबाजी की और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) पर हमला करने की कोशिश की।

इन धाराओं पर FIR दर्ज

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2) और 296 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिजली के खराब ट्रांसफॉर्मर की समस्या

शिकायतकर्ता महिला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह और मऊ गांव की अन्य महिलाएं सोमवार सुबह बिजली के खराब ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर विधायक के घर पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप है कि मदद की गुहार लगाने पर विधायक ने उनकी पिटाई की।

विधायक के खिलाफ दर्ज FIR

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। विधायक के खिलाफ दर्ज FIR और पुलिस की जांच से साफ होगा कि सच क्या है और क्या यह वाकई राजनीतिक साजिश है या कुछ और। घटना ने स्थानीय जनता के बीच विधायक की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox