होम / MP Vidisha Rape: इंसानियत हुई शर्मसार! 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल

MP Vidisha Rape: इंसानियत हुई शर्मसार! 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल

• LAST UPDATED : August 4, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़),  MP Vidisha Rape: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पथरिया थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। अपराधियों में एक 80 साल का बुजुर्ग भी शामिल है।

7-8 महीने पहले की है घटना

सिरोंज के SDOP मनीष राय के अनुसार, घटना लगभग 7-8 महीने पहले की है। पीड़िता स्कूल जाते समय सामान खरीदने रुकी थी, जहां आरोपियों ने उसे पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को डराया धमकाया गया और किसी को बताने के लिए मना किया। डर के कारण लड़की ने यह बात किसी को नहीं बताई।

नाबालिग 6 महीने की गर्भवती

परिवार को जब पता चला कि लड़की 6 महीने की गर्भवती है, तब उन्होंने 21 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए POSCO Act के तहत मामला दर्ज किया और सभी 5 आरोपियों – अंसार, पन्नालाल, परसादी, धनश्याम और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता अब प्रसव की स्थिति में है। यह मामला समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox