होम / गन्ने का जूस किन लोगों नहीं पीना चाहिए

गन्ने का जूस किन लोगों नहीं पीना चाहिए

• LAST UPDATED : May 12, 2022

इंडिया न्यूज़

Sugarcane juice: अक्सर हम गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीते हैं ये हमारे लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्या आपको पता है की गन्ने के जूस का किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने के रस का सेवन कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं:

इन लोगों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए

मधुमेह के रोगियों को

मधुमेह के रोगियों को गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक लोड अधिक होता है, गन्ने का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होने पर

गन्ने का रस दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा है तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि इसके सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल और भी बढ़ जाता है।

गन्ने का जूस किन लोगों नहीं पीना चाहिए

गन्ने का जूस किन लोगों नहीं पीना चाहिए

सर्दी-जुकाम में

अगर किसी को सर्दी-जुकाम की शिकायत है तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने के रस में ठंडक का असर होता है। इसलिए इसके सेवन से सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे का शिकार व्यक्ति

गन्ने के रस का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। क्योंकि गन्ने के रस में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और अधिक मात्रा में कैलोरी मोटापा बढ़ा सकती है। इसलिए अगर कोई पहले से ही मोटापे का शिकार है तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए।

सिर दर्द की शिकायत होने पर

अगर किसी को अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गन्ने का रस सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है।

अगर किसी को बलगम वाली खांसी की शिकायत हो तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खांसी बढ़ सकती है।

Read more: घर पर बनायें टेस्टी मसाला पापड़

Read more:  लौकी के छिलके की पकौड़ी Recipe

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox