होम / Vaishakh Purnima 2022 दरिद्रता को दूर करने के लिए करें ये उपाय

Vaishakh Purnima 2022 दरिद्रता को दूर करने के लिए करें ये उपाय

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज़ : Vaishakh Purnima 2022: इस साल वैशाख पूर्णिमा16 को मनाई जा रही है हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन पीपल की पूजा करना फलदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन पीपल की पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। साथ ही पितर संतुष्ट होते हैं।

वैशाख पूर्णिमा को पीपल की पूजा से मिलेंगे ये फायदे

मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से जन्म कुंडली में शनि और गुरु ग्रह शुभ फल देते हैं।

पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इस पर जल अर्पित करने और दीपक जलाने से देवताओं की कृपा मिलती है।

पीपल के वृक्ष पर पानी में दूध और काले तिल मिलाकर चढ़ाने से पितर संतुष्ट होते हैं।

सूर्य उदय के बाद एक लोटा पानी पीपल के वृक्ष में अर्पित करें। फिर तीन बार परिक्रमा लगाएं। जिससे ग्रह शुभ फल देंगे। आपकी दरिद्रता और दुख दूर होगा।

अगर किसी कन्या की कुंडली में विधवा योग है। तो पीपल से शुभ लग्न में उसकी शादी करवाने से वैधव्य योग समाप्त हो जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को विष्णु दूर करते हैं।

पीपल पूर्णिमा के दिन अबूझ साया होता है। सुबह पीपल के वृक्ष की पूजा के बाद दिनभर मांगलिक कार्य किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : Mohini Ekadashi 2022 : जानिए कब है मोहिनी एकादशी व्रत ?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox