होम / रसोई गैस के दामों में फिर से हुई बढ़ोतरी

रसोई गैस के दामों में फिर से हुई बढ़ोतरी

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज़, Indore News:  एलपीजी गैस के दामों में फिर से बढ़ोतरी की गई है। महंगाई की मार का असर देश की आम जनता पर हो रहा है। रसोई गैस के दामों में फिर से वृद्धि हुई है जिसने आम आदमी के जेब खर्च को और बड़ा दिया है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 8 रुपए महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के बाद ज्यादातर शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए के पार हो गए हैं। 7 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद इंदौर में सिलेंडर की कीमत 1031 रुपए हो गई है।

इन शहरों में क्या है दाम

दिल्ली में यह 1003, मुंबई में 1002.50, कोलकाता में 1029 और चेन्नई में 1018.50 रुपए में मिलेगा। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2354, भोपाल में 2361.50, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 रुपए का हो गया है। इस साल रसोई गैस की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद 22 मार्च को सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इसके बाद 7 मई को भी 50 रुपए बढ़े थे। अब गुरुवार को फिर बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़े:Sagar News: कर्जदारों से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या

ये भी पढ़े: रिश्तेदार निकला रेपिस्ट, लड़की को ब्लैक मेल करके करता था रेप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox