होम / जानिए अंडे के साथ क्या खाने से हो सकता है नुकसान

जानिए अंडे के साथ क्या खाने से हो सकता है नुकसान

• LAST UPDATED : June 1, 2022

इंडिया न्यूज़,Health Tips:  अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ये खाने में टेस्टी होने का साथ साथ हमे पोषण भी देता है। अंडे को छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी खा सकता है। अंडे के सेवन से शरीर को प्रोटीन और विटामिन सहित विभिन्न तरह के पोषक तत्वों का भंडार मिलता है। लेकिन हमें अंडा खाते वक्त कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए जैसे की अंडे के साथ क्या खाएं क्या न खाएं।

पनीर के साथ न लें

कई लोग पनीर और अंडे को मिला कर खा लेते हैं या फिर इन दोनों को मिला कर एक खास रसिपी तैयार करते हैं। लेकिन आपको बता दें, पनीर और अंडा दोनों ही एक हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं हैं। इन दोनों को मिल कर खाने से पाचन तंत्र की परेशानी हो सकती हैं और यह आपके पाचन क्रिया को खराब कर सकता हैं। इससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही ज्यादा प्रोटीन होने के कारण ये पेट दर्द, ब्लॉटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

नींबू के साथ

नींबू (lemon) का सेवन कई लोग अंडे का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें, अंडे का फैटी ऑयल और नींबू मिल कर शरीर में एक रिएक्शन कर सकते हैं। इस रिएक्शन के कारण शरीर में इंफेक्शन हो सकता है, पित्ती की समस्या हो सकती है और कई बार मतली हो सकती है।

केले के साथ खाने से बचें

लोगों को अक्सर अंडा (egg) खाने के तुरंत बाद केले (Banana) से सेवन से सबको बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों हमारे पेट के लिए हैवी हो सकते हैं और मेटाबोलिज्म को धीमा कर सकता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कब्ज, गैस और आंतों की समस्या हो सकती है। साथ ही ये कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

मछली के साथ

अंडा और मछली (fish) को एक साथ खाना या एक के बाद दूसरा खाने से स्किन रैशज की समस्या हो सकती है। दरअसल, ये प्रोटीन एलर्जी पैदा कर सकता है और आपको बीमार बना सकता है।

ये भी पढ़े:  जानिए कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आई कमी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox