होम / महिला ने जड़ा थप्पड़ तो आरोपी ने काटा चेहरा

महिला ने जड़ा थप्पड़ तो आरोपी ने काटा चेहरा

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज़, Crime Against Women In Bhopal:  भोपाल में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है यहां पर एक 40 वर्षीय महिला के चेहरे पर ब्लेड के साथ वार किया गया, जिसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई और 100 से अधिक टांके लगे।

आरोपियों ने महिला के साथ की थी छेड़छाड़

घटना नौ जून की है जब महिला के साथ तीन लोगों ने छेड़छाड़ की थी तो उनमें से एक को महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद आरोपी ने महिला के चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया था। महिला को चेहरे पर 100 से अधिक टांके लगे हैं। तीन आरोपियों में दो नाबालिग हैं, सभी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस ने शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ हल्का मामला दर्ज किया था। इसमें छेड़छाड़ और ब्लेड से हमले का जिक्र नहीं था। घटना के बाद आक्रोश और सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर रविवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त आरोपों का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद परिवार सदमे में है। महिला के पति ने कहा कि हम अब भोपाल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

सीएम ने दिए कड़ी कार्यवाही के आदेश

सीएम ने रविवार को पुलिस आयुक्त, कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आदतन अपराधी और मुख्य आरोपी बादशाद बेग के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है। रविवार को नगर निगम ने मुख्य आरोपी के घर को तोड़ दिया।

सीएम ने पीड़ित महिला और उसके बच्चों से मुलाकात की है। साथ ही परिवार के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने महिला के साहस की सराहना की और कहा कि सरकार उनके बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखेगी।

Read More: भारी विरोध मार्च के बीच राहुल गांधी ईडी कार्यालय में पहुंचे

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox