होम / इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने की हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने की हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज़, Indour News:  मध्य प्रदेश के इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज- अरबिंदो अस्पताल के एक डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वजहों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि डॉक्टर ने विदेश में मेडिसिन में बैचलर डिग्री ली थी। अरबिंदो से मास्टर्स कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक एमडी मेडिसिन का छात्र था

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉ. कश्यप पाटीदार है। वह अरबिंदो अस्पताल में एमडी मेडिसिन का छात्र था। दो माह पहले ही उसने प्रवेश लिया था। उसने विदेश से एमबीबीएस किया था। पुलिस का कहना है कि घटना गुरुवार दोपहर की है। रात में थाने पर अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना दी। कश्यप पाटीदार पिता रमेश पाटीदार (26) निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी जिला धार का रहने वाला था। उसने सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कश्यप के साथ रूम में उसका साथी भी रहता था। घटना के वक्त वह खाना खाने गया था। इस दौरान कश्यप ने छलांग लगा दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

पुलिस के मुताबिक होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद कश्यप की सांसें चल रही थी। मौके पर मौजूद होस्टल के कर्मचारी और स्टूडेंट उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। देर रात तक उसका उपचार किया मगर बाद में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कश्यप का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस होस्टल भी पहुंची और जांच की। यहां पुलिस ने दोस्तों और परिवारजनों के बयान लिए। उन्होंने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। हर कोई हैरान है कि कश्यप ने ये कदम क्यों उठाया।

Read More:  डोमिनोज पिज्जा कर्मचारी से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox