होम / मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में आज मतदान शुरू

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में आज मतदान शुरू

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज़,Madhya Pradesh Nagar Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का प्रथम चरण में आज मतदान शुरू हो गया है। सुबह से लोग मतदान रहे हैं। पहले चरण में 133 नगरीय निकाय में चुनाव होंगे चुनाव का आगाज हो गया है। सुबह 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

9 बजे तक कुल 14 प्रतिशत मतदान हुआ

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 14 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 16 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। वहीं, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 12.5 प्रतिशत है। भोपाल में 6.44 प्रतितश और इंदौर में 25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।

Read More: मनी लॉन्ड्रिंग मामला : चीनी मोबाइल कंपनियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी यूपी, एमपी, बिहार, दक्षिणी राज्यों में 40 ठिकानों पर ली तलाशी

Read More: भोपाल पहुंची शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox