होम / हरियाली तीज 2022 : हरियाली तीज में सिंधारा का क्या है महत्व

हरियाली तीज 2022 : हरियाली तीज में सिंधारा का क्या है महत्व

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज़, Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज का त्यौहार सावन के महीने में मनाया जाता है। इस साल 31 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सुहागनें अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा व व्रत रखती हैं । हिंदू शास्त्रों की माने तो आज के दिन भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन मां पार्वती व भगवान शिव का मिलन हुआ था।

हरियाली तीज कब है 2022 में | Hariyali Teej 2022| हरियाली तीज मानाने का शुभ मुहूर्त कब है

सोलह सिंगार कर सुहागनें रखती हैं व्रत

हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर भगवान शिव व मां पार्वती की विशेष पूजा आराधना करती है। इस दिन महिलाएं निर्जला यानी बिना पानी पिए व्रत रखती है। हरियाली तीज में सबसे खास रस्म सिंधारा का होता है। त्योहार से एक दिन पहले सुहागन महिलाओं के लिए उनके मायके से सिंधारा आता है। हर महिला को इसके आने का इंतजार रहता है। खासकर नवविवाहिता को। आइए जानते हैं क्या है सिंजारा और इसकी क्या अहमियत होती है…

क्या है सिंधारा

हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंधारा होता है। सिंधारा में सुहागन महिलाओं के लिए उनके मायके से वस्त्र आभूषण व श्रृंगार का सामान मेहंदी मिठाई आती है। सिंजारा को अपनी पसंद से सजाया जा सकता है। सिंधारा के खूबसूरत सौगात के लिए हर महिला उत्साहित रहती है। ये रिति-रिवाज से जुड़ा एक खास तोहफा होता है। इसमें श्रृंगार के सामान को बड़ी अहमियत दी गई है। मायके वाले सिंधारा में सोलह श्रृंगार को शामिल करके अपनी बेटी को सदा सुहागन रहने की शुभकामनाएं देते हैं।

सिंजारा या सिंधारा पर्व ज्यादातर पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी महिलाओं का त्यौहार हैं और महिलाएं ये त्योहार मुख्यत मानती है, लेकिन आजकल हर जगह तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। सिंजारा में महिलाएं अनेक पकवान जैसे घेवर , नारियल के लड्डू, साबूदाना खीर , हलवा , मठरी का मजा लेती है।

ये भी पढ़े: बारिश के मौसम में इन्फेक्शन से कैसे बचें

ये भी पढ़े: जानिए हल्दी का चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल

ये भी पढ़े: अगर आप भी गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये टिप्स बनाएंगे आपकी यात्रा को और भी आसान

ये भी पढ़े:  बस के हुए ब्रेक फेल, चालक की सूझ बुझ से टला हादसा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox