होम / MP Accident: जन्मदिन मनाने गए दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

MP Accident: जन्मदिन मनाने गए दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

• LAST UPDATED : July 27, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Accident: शाजापुर में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। यह हादसा जनपद पंचायत कार्यालय के पास एबी रोड पर हुआ, जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई।

कार चला रहा था युवक

मृतक की पहचान 36 वर्षीय कमल पुत्र रामचरण के रूप में हुई है, जो कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय राजू पुत्र मदनलाल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों में महेश (25), ओमप्रकाश, विराज और सचिन शामिल हैं।

दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

सभी युवक राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के निवासी थे और शाजापुर में एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से निकाला

स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया। शेष तीन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जन्मदिन के जश्न के बीच इस दुर्घटना ने मातम का माहौल बना दिया है।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox